दलसिंहसराय थाना में पदस्थापित एएसआई नईम अंसारी की हैवानियत आई सामने! सब्जी मंडी में लोडिंग-अनलोडिंग का विडियो बना रहे युवक को लाठी डंडों से पीट-पीटकर चुतड़ कर दिया काला! पिड़ित युवक ने एसपी से लगाया न्याय की गुहाड़

समस्तीपुर: दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पांड़ गांव निवासी 45 वर्षिय अशोक कुमार ने पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर व मानवाधिकार आयोग पटना समेत, बिहार पुलिस से संबंधित सभी वरीय पदाधिकारी को को आवेदन देकर दलसिंहसराय थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक नईम अंसारी, वाहन चालक उमेश पासवान व एक महिला पुलिसकर्मी पर अपने साथ हुए बेरहमी से मारपीट व मोबाइल छीन कर उसमे रखे महत्वपूर्ण डेटा डिलीट कर दिए जाने का आरोप लगाते हुए आवेदन देकर कार्रवाई की मांग किया है।

पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर समेत अन्य पदाधिकारी को दिए गए आवेदन में पिड़ित व्यक्ति अशोक कुमार ने बताया है कि, वह 29 जुलाई 2026 को दलसिंहसराय सब्जी मंडी में लोडिंग-अनलोडिंग का वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान दलसिंहसराय थाने की पुलिस गाड़ी भी वहां पहुंच गई, जिसके कारण लगभग 15 सेकंड का वीडियो पुलिस वाहन का भी मोबाइल में रिकॉर्ड हो गया।
जिससे पुलिस कर्मी नाराज हो गए और उनसे पुछताछ करने लगे। जिसके जबाब में उन्होंने बताया कि, वह पुलिस वाहन का वीडियो नहीं बना रहे थे, बल्कि पुलिस गाड़ी के अचानक फ्रेम में आ जाने के कारण विडियो बन गया है। उनके इतना कहते ही, गश्ती दल के पुलिसकर्मियों ने उनका मोबाइल छीन लिया और पकड़कर जबरन गाड़ी में बैठा लिया, तथा केवटा पेट्रोल पंप के पास एक सुनसान स्थान पर ले गए, जहां उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गयी।
पिड़ित व्यक्ति ने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि, इस दौरान पुलिस कर्मियों ने उनके प्राइवेट पार्ट पर इतना ज्यादा लाठी मारा कि, उनका प्राइवेट पार्ट सूज गया और पुरा काला हो गया। इतना ही नही नईम अंसारी ने उनके कान पर ऐसा झापट मारा कि, कान से खुन निकलने लगा। पिड़ित ने एसपी को दिए आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि, गाड़ी चालक उमेश पासवान ने भी उनके साथ बुरे तरीके से मारपीट किया है।
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि, बाद में उन्हें आरबी कॉलेज गेट पर सार्वजनिक रूप से गाली-गलौज कर अपमानित किया गया, और रात के करीब 10 बजे दलसिंहसराय थाना लाकर थाना के मुंशी के कमरे में बंद कर दिया गया। पिड़ित के द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार ईंसानियत तो उस वक्त शर्मसार हो गयी जब दर्द से कराहते उक्त व्यक्ति ने पीने के लिए पानी मांगा।
पिड़ित का आरोप है कि, उसने कई बार पीने का पानी देने का अनुरोध किया, लेकिन उन्हें पानी तक नहीं दिया गया। बाद में परिवार के लोग शाम करीब 5 बजे थाना पहुंचे, लेकिन उन्हें रात करीब 9:30 बजे बॉन्ड भरवाने के बाद छोड़ा गया। जिसके बाद वह अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय पहुंचे, और अपना ईलाज कराया।
पीड़ित ने इससे संबंधित आवेदन पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारी को उपलब्ध कराते हुए, उनके साथ मारपीट की घटना को अंजाम देने वालों में शामिल पुलिस पदाधिकारी नईम अंसारी, पुलिस वाहन चालक उमेश पासवान, एक महिला सिपाही तथा एक अन्य सिपाही के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।



