क्राईम

समस्तीपुर पुलिस ने ट्रक पर लोड 2992.77 लीटर विदेशी शराब किया बरामद! ट्रक सहित एक पिकअप व एक बाईक जब्त! तस्कर फरार

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर देसुआ गांव में, समस्तीपुर पुलिस नेशछापामारी कर एक ट्रक, एक पिकअप व एक बाईक पर लोड अवैध विदेशी शराब बरामद किया है। हालांकि पुलिस गाड़ी को देखकर शराब धंधेबाज मौके से फरार होने में सफल रहे। यह कार्रवाई समस्तीपुर पुलिस ने, गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार 16 जुलाई की देर रात करीब 3 बजे किया। इस दौरान उक्त सभी वाहनों पर लोड करीब 2,992.77 लीटर विदेशी शराब जब्त की गयी है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सर्किल इंस्पेक्टर पिंकी प्रसाद ने बताया कि, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि, भगवानपुर देसुआ गांव में अवैध रूप से विदेशी शराब की एक बड़ी खेप उतारी जा रही है। सूचना मिलते ही समस्तीपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, चिन्हित स्थल का रूख किया। जहां पुलिस गाड़ी को अपनी ओर आता देख सभी शराब धंधेबाज मौके पर ही अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो एक ट्रक एक पिकअप व एक बाईक पर विदेशी शराब लोड किया हुआ था। जिसे शराब समेत जब्त कर थाने ले आई।

सर्किल इंस्पेक्टर पिंकी प्रसाद ने यह भी बताया कि, कार्रवाई की भनक लगते ही सभी शराब धंधेबाज मौके से फरार हो गए। उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जब्त की गई शराब को थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है, साथ ही फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button